फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के मुख्य रावल ने किया गंगा पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने देवप्रयाग संगम में गंगा पूजन और श्री रघुनाथ मंदिर में मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। 10 मई को वह शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य रावल परंपरानुसार भगवान बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों के स्थायी निवास देवप्रयाग तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने भागीरथी-अलकनंदा संगम पर गंगा का पूजन कर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद वह प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर में गए। यहां उन्होंने भगवान नारायण के अवतार श्री रघुनाथ के दर्शन कर पूजन किया। मंदिर के पुजारी सोमनाथ भट्ट ने पूजा अर्चना संपन्न करवायी। मुख्य रावल के आगमन पर तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। पुजा के पश्चात वह जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। उनके साथ नायब रावल शंकरन नंबूदरी व सेवक नारायण भी यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर तीर्थपुरोहित श्रीकांत बडोला, उत्तम भट्ट, जीवेश पंचभैया, जयप्रकाश ध्यानी, भाष्कर राजपुरोहित, नरहरि शास्त्री, अरुण भट्ट व दुर्गेश पंचपुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें