फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान से लाभान्वित होंगे करोड़ो लोग: तीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत से 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का। वह पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत एक ऐसी योजना है, जिसमें प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। यह सुविधा देश के सूूचीबद्ध सभी अस्पतालों में मिलेगी। इसी दिन प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पौड़ी से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में विकास कार्य थम गए थे। हर रोज मुश्किल से आठ से नौ किलोमीटर सड़कें बन रही थीं। मोदी सरकार में इसने रफ्तार पकड़ी है। अब हर रोज 138 किलोमीटर सड़कें बन रही हैं। इस दौरान विधायक मुकेश कोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश राव व, ओम प्रकाश जुगरान आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में कंडोलिया में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें