पौड़ी। कंडोलिया मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में बालिक-बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला खेल समन्वयक योगंबर सिंह नेगी ने कहा कि चयनित प्रतिभागी डाकपत्थर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला खेल समन्वयक के मुताबिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 सितंबर तक होगी। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के लिए निकी रावत, पूजा चौहान, दीपा रावत, अंकिता, माधवी, आंचल, काजल, प्रीति रावत, प्रिया, मानसी, रूपा, सिमरन नेगी व मीनाक्षी का चयन किया गया है। जबकि बालक वर्ग में योगेश, आकाश, अमन, अनीष, रितेश, नितीश, ललित, ऋतिक, भूपेंद्र, अंकित, हिमांशु, आलोक नवानी, मव दीपक सिंह का चयन किया गया है।