पौड़ी। डीएलएड ब्रिज कोर्स के विरोध में राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधानसभा में प्रदर्शन व गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया है। संघ ने घोषणा की है कि इस दिन सभी प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे और शिक्षक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
राज्य प्राथमिक शिक्षक के संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने बताया कि प्रदेश में 18000 शिक्षक बीएड, डीपीएड के बाद विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से स्कूलों में तैनात हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियुक्ति की दी और अब डीएलएड ब्रिज कोर्स के लिए कहा जा रहा है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को गैरसैण में होने वाले सत्र के दौरान राज्य के तमाम शिक्षक गैरसैंण में जमा होंगे। विरोध प्रदर्शन के साथ ही शिक्षक गिरफ्तारी देंगे।