पौड़ी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने विभागीय एकीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने पंचायती राज विभाग के पुर्नठन, विभाग के एकीकरण, मिस्ट्रीयल संवर्ग के पदों एवं सहायक लेखाकार के पदों पर पदोंनति आदि मांगों को लेकर पंचायती राज अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कर रहे हैं बावजूद इसके उनके प्रति लापरवाही बरती जा रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे।
धरने में संघ के अध्यक्ष केसी बहुगुणा, प्रांतीय प्रतिनिधि गोविंद सिंह नेगी, महामंत्री मनिंदर सिंह, ज्योतिष चंदोला, प्रदीप सुंदरियाल, रामेश्वर रावत, नितिन नौटियाल, संतन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रवीन राणा आदि बैठे।