फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता: राठ महाविद्यालय ने उतरकाशी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की राठ महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में राठ महाविद्यालय ने उत्तरकाशी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित अन्य मुकाबलों में बिरला परिसर श्रीनगर ने डीएवी कालेज देहरादून को 2-1 से एवं एसएम जैन कालेज हरिद्वार ने उत्तरकाशी को 7-0 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक दौलत राम पोखरियाल एवं प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार नेेगी ने किया। प्रतियोगिता के दौरान डा. जीके सिंह, राम सिंह नेगी, राजकुमार पाल, सत्यदेव रावत, डा. किरन चंदोला, डा. महेंद्र कक्कड़, मोहित सिंह, तरुण रावत, नीरज रावत, डा. अमिता, डा. मंगेश, डा. वंदना, डा. सुरेंद्र नेगी, डा. लक्ष्मी जुगरान व डा. वीरेंद्र चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें