पौड़ी। छात्रसंघ पदाधिकारी बगैर किसी राजनीति के छात्रहित में काम कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यह बात क्षेत्र पंचायत प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र सिंह राणा ने यहां पौड़ी ऑडिटोरियम में केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर के छात्रों के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
समारोह में क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने कहा कि पौड़ी परिसर में एक अच्छा माहौल तैयार किया जा सके, इसके लिए छात्रों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा। छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह उनके साथ हैं। समारोह में क्षेत्र प्रमुख ने छात्र हित में कार्य के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कई शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के जरिए पहाड़ की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेेगी, धर्मवीर रावत, संगीता रावत, केदार सिंह गुसाईं, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, पूर्व छात्र संघ सचिव राजेश भंडारी, रोहित असवाल, अमीर व सोनाली आदि मौजूद रहे।