फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश बैडमिंटन में होगी दो राष्ट्रीय खिलाड़ियों की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। 17वीं प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा वर्ष 2016 के चैंपियन रहे भावेश पांडे और दूसरे स्थान पर रहे सरोज सुनार एक बार फिर 18वीं प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में आमने-सामने होंगे। ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में भी जलवा बिखेर चुके हैं।
भावेश केबीएस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में 11वीं में पढ़ते हैं। वर्ष 2016 में बागेश्वर जिले में प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के चैंपियन भावेश का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में भावेश राष्ट्रीय स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार गए। इसका भावेश को मलाल है। भावेश बताते हैं कि वर्ष 2017 की स्पर्धा में जीत हासिल कर वे एक बार फिर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चुने जाएंगे। वह कहते हैं कि इस बार जीत हासिल कर वे निश्चित तौर पर राष्ट्रीय स्पर्धा में भी चैंपियनशिप हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 के बैडमिंटन स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे सरोज सुनार भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। सरोज भी आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में शिरकत कर चुके हैं। वह भी क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। गुरु नानक पब्लिक स्कूल देहरादून के सरोज बताते हैं कि वर्ष 2017 की स्पर्धा के लिए वे अभ्यास में जुटे हैं। वह कहते हैं कि भावेश को लीड करने की कोशिश करूंगा। राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित होकर वहां भी जीत हासिल करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें