फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पीजी और पीएचडी के 570 छात्र-छात्राओं को मिलेगी उपाधि

Tue, 03 Mar 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि : इस बार गाउन की जगह पारंपरिक ड्रेस में होगा दीक्षांत समारोह
विज्ञापन

24 मार्च को होना है आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के 12वां दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। दीक्षांत समारोह में इस बार स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी के करीब 570 छात्र-छात्राओं को उपाधि मिलेगी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को विवि की ओर से आमंत्रण दिया गया है। समारोह 24 मार्च को आयोजित होगा।
विज्ञापन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। नोटिफिकेशन के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 बैच के पासआउट स्नातकोत्तर विषयों के छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जिन छात्रों की 15 मार्च तक पीएचडी मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई हो वह भी 12वीं दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर सकेंगे। पीएचडी व स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए विवि की ओर से 16 और 17 मार्च को पंजीकरण के लिए पोर्टल खोला जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 113 के करीब है। समारोह में छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विवि आयोजन स्थल परिसर में टेंट की व्यवस्था करने की भी योजना है। यहां बड़ी स्क्रीन लगाई जानी प्रस्तावित है। समारोह में छात्र गाउन की जगह पारंपरिक वेशभूषा में डिग्री लेने के दौरान मौजूद रहेंगे। वेशभूषा में शामिल पटका और टोपी विवि द्वारा प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्राएं https:/online.hnbgu.ac.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें