श्रीनगर। गणेश बाजार निवासी देवांश रावत ने बीते दिनों देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 90 किलोग्राम भार वर्ग (सब जूनियर) में स्वर्ण पदक जीता। देवांश सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट का कक्षा-9 का छात्र है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद