फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पहले रोजगार मेले में जिले के नौ विद्यालयों के 53 युवा हो रहे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश में पहली बार आयोजित होने वाले रोजगार मेले के लिए जिला मुख्यालय पौड़ी से छात्रों की टीम रवाना हो गई है। मेला रविवार देहरादून के हिंदू नेशनल इंटर काॅलेज में आयोजित होगा। मेले में करीब एक दर्जन राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों की ओर से छात्रों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के तहत विद्यालय स्तर के 18 आयुवर्ग के छात्र छात्राओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के परिसर में डीईओ माध्यमिक रणवीर सिंह नेगी ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर रोजगार मेला प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहा है।
जिससे कि इंटरमीडिएट के बाद युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जाने के अवसर दिया जाएगा। कार्यक्रम की जिला समंवयक सोनाली नौटियाल ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेले को लेकर जिले से सात टीम प्रभारियों की अगुवाई में 53 छात्र छात्राओं के साथ टीम रवाना हो गई है। जिसमें विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि कंपनियों की ओर से युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा रोजगार प्रदान किया जाएगा। बताया कि पूर्व में जिले के 21 निजी व सरकारी माध्यमिक विद्यालयों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने को कहा गया था। जिसके सापेक्ष नौ विद्यालयों द्वारा ही प्रतिभाग किया जा रहा है। मेले में अशोक लीयलैंड, हीरो मोटोकार्प, पतंजली, बीएलसीसी आदि कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

ये विद्यालय हो रहे शामिल



शिक्षा विभाग के मुताबिक पहले रोजगार मेले में पौड़ी नगर से जीआईसी व पीएमश्री जीजीआईसी, कोटद्वार नगर क्षेत्र से जीआईसी व पीएमश्री जीजीआईसी, पीएमश्री जीआईसी तिरपालीसैंण, जीआईसी सांकरसैंण, जीआईसी घमंडपुर, जीआईसी सुखरौ व जीआईसी लक्ष्मणझूला से 53 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें