फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभांवित करें: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष थीम पर रामलीला मैदान में किसान मेला आयोजित किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के ओर से लगे स्टॉलों का मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अधिक से अधिक लोगोें को योजनाओं से लाभांवित करें।

शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित किसान मेले में सीडीओ ने कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय के रामलीला मैदान में 22 से 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 मार्च को मुख्य कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से वर्चुअल संबोधन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर बहुउद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। 24 मार्च को रोजगार मेला, 25 मार्च कंडोलिया में खेल गतिविधियां व 26 मार्च को श्रम मेला के साथ ही ट्रांसपोर्ट मेला का आयोजन होगा। इसके अलावा जिले से समस्त विधानसभाओं में भी अलग-अलग तिथियों को मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 23 मार्च को विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के रामलीला मैदान व कोटद्वार के मालवीय उद्यान में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
वहीं 24 मार्च को लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के पटोटिया (नैनीडांडा), 26 मार्च को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पोखाल (दुगड्डा), 28 मार्च को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय स्टेडियम पोखड़ा और 29 मार्च को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बुंगीधार (थलीसैंण) में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान किसान मेले के दौरान पशुपालन विभाग के दो लाभार्थियों को चेक सौंपे।
इनमें भैंसकोट गांव के रघुवीर को गौपालन के लिए 36 हजार और पाबौ के संदीप कुमार को अनुसूचित जाति बकरी पालन योजना के तहत बकरियों के लिए 63 हजार रूपये के चेक दिए गए। वहीं कृषि विभाग के स्टॉल से पांच किसानों ने सब्सिडी पर कृषि यंत्र खरीदे। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी ने मेले में आए लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सरकारी योजनाओें का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, एसडीएम पौड़ी रेखा आर्य, डीपीओ देवेंद्र थपलियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें