पौड़ी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर के तहत थलीसैंण विकास खंड के लिए विकास कार्यों के लिए विधायक निधि जारी की है। क्षेत्र में 57 लाख 50 हजार की लागत से 39 योजनाओं का निर्माण कार्य किया जाएगा। विधायक निधि से सड़क, पंचायत घर, पेयजल लाइन सहित विभिन्न विकास कार्य संपन्न होंगे।
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर के तहत थलीसैंण विकास खंड के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि जारी की। विधायक निधि से ग्राम मथीगांव में पेयजल लाइन व राप्रावि में शौचालय निर्माण, चोपड़ा में श्मशान घाट व रास्ता निर्माण, नलई के मरगांव व स्योली में रेलिंग निर्माण, बनास, जाख, भैंसोड़ा, पिनाकोट व कोटी में सीसी एवं नाली, पैठाणी पंचायत के डांगी, सिलोगी, सेेरा व पैठाणी में सीसी और नाली निर्माण, सिरतोली व सिरतोली के पडाल में यात्री शेड, सरणां में श्मशान घाट, सौंठी में स्टील गार्डर का पंचायत घर, रिस्ती, घुलेक व मिजगांव में पेयजल योजनाओं की मरम्मत कार्य होने हैं।