फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में शिशु मंदिर पौड़ी रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। खेल विभाग की ओर से आयोजित 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिका व बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर ने खो-खो स्पर्धा जीती। विभाग द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मिशन के तहत खेल विभाग की ओर से आयोजित खो-खो के फाइनल मुकाबले रविवार को कंडोलिया मैदान में हुए। बालिका वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर व केंद्रीय विद्यालय के बीच हुए मुकाबले में शिशु मंदिर विजेेता रहा। बालक वर्ग का मुकाबला सरस्वती शिशु मंदिर व गुरुराम राय के बीच हुआ। बालक वर्ग में भी शिशु मंदिर ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के आयोजन में राइका पाबौ के व्यायाम शिक्षक राकेश कठैत, हरपाल सिंह राणा, रेशमा रावत, अजित यादव, राकेश रावत व सोनम पटवाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें