पौड़ी। जिले में लगातार बारिश अब लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले के 15 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित है। प्रशासन ने दावा किया कि ये मार्ग जल्द ही खोल दिए जाएंगे।
जिले में लगातार बारिश से पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर पीपलपानी के पास भूस्खलन से मलबा व बोल्डर आ गया। इससे पौड़ी-कोटद्वार मार्ग दोपहर लगभग एक बजे बाद बंद हो गया। पीडब्लूडी यहां लगातार मार्ग खोलने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसके अलावा घिंडवाड़ बजूण, पथराड़ाखाल-गेंठीछेड़ा-दोंदल मोटर मार्ग, डांडानागराजा-घिंडवाड़ा समेत अन्य मोटर मार्गों अवरुद्ध हैं। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने कहा कि बंद मोटर मार्ग बारिश बंद होते ही खोल दिए जाएंगे।