फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी विश्वविद्यालय में लहराया एबीवीपी को प्रचम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रफुल्ल बहुगुणा ने एनएसयूआई के रजत खुगशाल को 78 मतों से परास्त किया, जबकि सचिव पद पर एनएसयूआई के आकाश रावत ने एबीवीपी के संदीप को 61 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पर एबीवीपी, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर आर्यन ग्रुप ने जीत हासिल की। एबीवीपी और आर्यन ग्रुप ने छात्र संघ चुनाव में गठबंधन के तहत विभिन्न पदों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ समर्थक छात्रों ने शहर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रफुल्ल बहुगुणा को 428, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रजत खुगशाल को 350 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय उम्मीदवार शुभम पटवाल को 255 मत मिले। सचिव पद पद एनएसयूआई के आकाश पंत ने एबीवीपी के संदीप को हराया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आकाश कुकरेती को 539 व संदीप को 478 मत पड़े। सह-सचिव पद पर आर्यन ग्रुप की काजल रावत ने एनएसयूआई की निशा गोदियाल को 250 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप के शुभम कुमार ने एनएसयूआई के संतोष सिंह को हराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आर्यन ग्रुप के भारत भूषण ने एनएसयूआई के गौरव सागर को हराया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. केसी पुरोहित ने देर शाम चुनाव परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें