फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने आकस्मिक सेवा विभाग में सामने आई कमियों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. तृप्ति बहुगुणा ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के आकस्मिक सेवा विभाग का निरीक्षण करते हुए मेडिकल किट, स्वच्छता, उपयोग में लाई जा रही दवाओं, एक्सपायरी डेट को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता पर विशेषरूप से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कूड़े के निस्तारण के लिए पालिका व जिला प्रशासन से सहयोग लिए जाने के निर्देश सीएमएस को दिए। कहा कि चिकित्सालय के हर विभाग में चेक लिस्ट चस्पा होना आवश्यक है। उन्होंन कहा कि चिकित्सालय परिसर में दिव्यांगजन को आरक्षित पार्किंग व शौचालय की व्यवस्था की जाए, जो दिव्यांग सीढी नहीं चढ़ पाते हैं, उनके लिए अलग कक्ष भी आरक्षित किया जाय। डा. बहुगुणा ने अटल आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस राणा ने चिकित्सालय व्यवस्था की पूरी जानकारी निदेशक के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें