फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच पर दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस पर देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एक मंच पर दिखी। समारोह के दौरान छात्रों ने विभिन्न राज्यों के लोकगीतों व लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार सुनील राज ने कहा कि वार्षिकोत्सव व स्थापना दिवस के दौरान सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों से छात्रों की प्रतिभाओं को मंच मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी के साथ ही पंजाबी, उड़िया, राजस्थानी, गुजराती लोकगीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। देश रंगीला मेरा व रानीखेत रामढोला की प्रस्तुतियों पर छात्र जमकर झूमे। इसके अलावा छात्रों ने बालकरन और तैमूर नाटक का मंचन भी किया। बढ़ते जल प्रदूषण की समस्या पर अंग्रेजी एकांकी की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, डा. राकेश भट्ट, प्रभा बहुगुणा, महेंद्र रावत, अनिरुद्ध नेगी, निशा जुगराण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें