फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुंडसिर क्षेत्र व नैथाणा मल्ला के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ढुंडसिर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों सहित नैथाणा मल्ला के ग्रामीणों को शीघ्र ही गड्डायुक्त सड़कों से निजात मिलने वाली है। इसके लिए पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढुंडसिर क्षेत्र के ग्रामीण विगत कई सालों से पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के अधिकारियों से मोटर मार्ग पर बने गड्ढों को भरने व क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण की मांग कर रहे थे। इस संबंध में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों का घेराव भी किया। ग्रामीणों का कहना था कि पूरा मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। कई स्थानों पर दीवारों के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना है। ग्रामीणों के विरोध के बाद हरकत में आए विभाग ने मोटर मार्ग पर बने गड्ढों को भरने के लिए पैचिंग के कार्य की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके बाद क्षेत्र के कोटी, थापली, धारकोट, पारकोट, धारपंयाकोटी, डुंगरा, बाग्यो, गुंडियाड़, मरगांव, खर्क आदि के ग्रामीणों को शीघ्र ही समस्या से निजात मिलने वाली है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी ने बताया कि खोला-धारपयांकोटी व नैथाणा मल्ला मोटर मार्ग पर एक दो दिन में पैचिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें