फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और खुदाई बनी परेशान की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर अपने वादे के अनुसार, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबे को नहीं हटा पाया है और न ही डामरीकरण कर पाया है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों ने लोनिवि की सुस्त चाल पर आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि विभाग का ठेकेदारों पर अंकुश नहीं है।
मौजूदा समय में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का जगह-जगह चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। वर्तमान में सबसे अधिक दिक्कत स्वीत से डुंगरीपंथ के बीच हो रही है। यहां सड़क खुदे आठ माह हो गए हैं। काम के नाम पर लगभग एक किलोमीटर रोड का डामरीकरण किया गया है। शेष भाग में मुश्किलें बरकरार हैं।
विज्ञापन

फरासू हनुमान मंदिर के समीप बरसात के समय से मलबा सड़क पर गिरा हुआ है। लगभग 80 मीटर पैच में यहां बहुत खराब हालात हैं। मलबे की वजह से सड़क संकरी और ऊबड़-खाबड़ हो गई है। यहां पर सबसे अधिक दिक्कत यह है कि विपरीत दिशा से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। जिससे कई बार जाम की समस्या बन जाती है। अन्य स्थानों पर ही भी ऐसी ही स्थिति है।
ऐसे ही सड़क किनारे नाली का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। वहीं डामरीकरण करने के लिए सड़क के आधे हिस्से को खोदा जा रहा है, लेकिन बैरीकेट्स की व्यवस्था नहीं की गई है। रात के वक्त ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय निवासी सूबेदार सिंह और राजमोहन ने बताया कि श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के बीच पिछले आठ माह से लोग धूल से परेशान हैं। जगह-जगह मलबा और खुदाई के कारण सड़क खतरनाक है। पूर्व में लोनिवि ने बरसात खत्म होने के बाद मलबा हटाने और शीत ऋतु खत्म होने के बाद डामरीकरण की बात की थी। लेकिन एक छोटे से हिस्से में डामरीकण कर शेष हिस्से को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

---यातायात प्रभावित न हो, इसलिए रात के वक्त मलबा हटाया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि यात्रा सीजन शुरू होने से पूर्व अधिकांश हिस्से में डामरीकरण कर दिया जाए। मनोज बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि एनएच डिवीजन श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें