फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कांस्टेबल हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्यूटी से नदारद रहने वाले चार सिपाहियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने कहा कि अनुपस्थित चल रहे जवानों और ड्यूटी के दौरान नशे में रहने वालों की जांच की जा रही हैं। पहले चरण में ड्यूटी से नदारद चार जवानों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय पौड़ी में एसएसी दलीप सिंह कुंवर ने चार सिपाहियों के निलंबन का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल निरंजन कुमार थाना लक्ष्मण झूला, पुष्पांकर पुलिस लाइन पौड़ी, देवेंद्र कुमार थाना धुमाकोट और सुभाष कुमार थाना देवप्रयाग ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी प्रभारी थाना निरीक्षकों को जवानों की निगरानी के कड़े निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें