फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा की शूटिंग देखने उमड़ रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिले के गगवाड़स्यूं पट्टी के गगवाड़ा, ल्वाली, देवलेश्वर महादेव मंदिर, डडुवा देवी में वेब सीरीज ‘मनसा’ की शूटिंग चल रही है। बृहस्पतिवार को एक प्रवासी लड़की के अपहरण की शूटिंग की गई। शूटिंग देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

जिले के गगवाड़स्यूं पट्टी स्थित ल्वाली बाजार में शूटिंग के दौरान प्रवासी लड़की का दो लोग अपहरण कर लेते हैं। लड़की को दो युवा 10 लाख के ईनाम के लालच में अगवा करते हैं। उत्तराखंड में पहली बार यू-ट्यूब पर वेब सीरीज के माध्यम से गढ़वाली भाषा में धारावाहिक जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। धारावाहिक के 15 एपिसोड बनाए जाएंगे। मनसा के निर्देशक व प्रसिद्ध लोक गायक अनिल बिष्ट ने बताया कि अनिल बिष्ट एंटरटेनमेंट के बैनर तले पहली गढ़वाली यू-ट्यूब वेब सीरीज बनाई जा रही है। गगवाड़स्यूं पट्टी के अलावा मनसा की शूटिंग खिर्सू, दिल्ली और औली में भी फिल्मांकन किया जाएगा। धारावाहिक में मुख्य भूमिका में विजेंद्र सिंह राणा, रूपा गुर्साइं, हर्षपति रयाल, सावित्री ममगाईं, सुहानी नौटियाल, यशोदा नेगी, अंकित नेगी, चंद्रमोहन नेगी, अरुण हिमेश, प्रदीम भट्ट और नागेंद्र सिंह बिष्ट अभिनय कर रहे हैं। इस अवसर पर सुदर्शन सिंह नेगी, सुदीश और भरत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें