फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जिला चिकित्सालय पौड़ी में पोस्टमाटर्म कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग पर प्रेमनगर की ओर से एक व्यक्ति कार से घर लौट रहा था। तिमली मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर राजमार्ग से तिमली रोड पर पलट गई। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक के शव का जिला चिकित्सालय पौड़ी में पोस्टमाटर्म किया गया। कोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि कार दुर्घटना में अतुल सिंह नेगी पुत्र स्व. ललित मोहन नेगी उम्र 44 निवासी न्यू विकास कालोनी श्रीनगर रोड की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमाटर्म कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें