फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 35 सौ से अधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 3 हजार से अधिक छात्र आवेदन कर चुके हैं। आवेदन के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी व आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी नियत की गई है। विवि प्रशासन का मानना है कि आवेदनकर्ताओं की संख्या 4 हजार तक बढ़ सकती है। पिछले वर्ष 6 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि प्रशासन 40 विषयों की करीब 108 सीटों पर प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि 10 मार्च नियत की गई है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी नियत की गई है। विवि के प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान यदि अभ्यर्थी से कोई त्रुटि होती है तो इसके संशोधन के लिए 5 फरवरी से 10 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। प्रो. रावत ने बताया कि प्री-पीएसडी प्रवेश परीक्षा 40 विषयों की 108 सीटों व अंग्रेजी तथा प्लांट बॉयोलाजी विषय में 25 सीटों पर एमफिल प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए विवि के तीनों परिसरों सहित देहरादून में 2 व दिल्ली एक परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें