फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास योजनाओं को लेकर विभागों की सुस्त चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में विकास योजनाएं रफ्तार नहीं पकड़ पाई हैं। कुल आवंटित 60 करोड़ में से विभाग अब तक 29 करोड़ 37 लाख रुपये ही व्यय कर पाए हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना, राज्य, केंद्र पोषित व बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बताया गया कि वर्ष 2017-18 में जिला सेक्टर में 84.25 करोड़ रुपये निर्धारित की गई। शासन से 60 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई और अब तक 29 करोड़ 39 लाख रुपये ही व्यय हुए हैं। जिलाधिकारी ने बीस सूत्री कार्यक्रमों के तहत सीएमओ को प्रतिरक्षण व टीकाकरण के कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने एनआरएलएम के लक्ष्यों की पुनरावृत्ति, समाज कल्याण को अनुसूचित जाति सहायता कार्यक्रमों तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लक्ष्यों को भी पूर्ति में तेजी लाने को कहा। जल निगम के अभियंताओं से पेयजल से वंचित बसावटों को पेयजल से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा विभाग की भांति पंचकर्म के स्वास्थ्य शिविर लगाएं। बैठक में सीडीओ रवनीत चीमा, मुख्य कोषाधिकारी लखेंद्र गोथियाल, सीएमओ डा. आरएस राणा, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें