फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप करेगी छात्रों की हर संभव मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अभाविप की बैठक में तय किया गया कि परिषद युवाओं के रोजगार के साथ अन्य समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बेहतर शैक्षिक भविष्य के लिए भी परिषद कार्य करेगी। जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभागीय बैठक में उत्तराखंड के युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने का फैसला किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्ययोजना, वर्तमान शिक्षा का परिदृश्य, उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति, युवाओं की भूमिका पर जानकारी दी गई। सर्किट हाउस सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री नीरव गिलानी ने किया। कहा कि अभाविप हमेशा से ही छात्रहित की लड़ाई लड़ता रहा है। उत्तराखंड में भी युवाओं के हक की लड़ाई के लिए अभाविप ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। गिलानी ने कहा कि अभाविप उच्च शिक्षा में सेमेस्टर प्रणाली का विरोध करेंगे। प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा के परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव को लेकर मंथन चल रहा है। प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि अभाविप बेरोजगार युवाओं के हक व उच्च शिक्षा में सुधारों की लड़ाई लड़ेगा। इस अवसर पर प्रांत प्रमुख गौरव जोशी, सह प्रदेश मंत्री शैलेश मलासी, गढ़वाल संयोजक सौरभ नौटियाल, छात्र संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल बहुगुणा, विभाग संयोजक गौरव रावत, मयूर भट्ट, अरसी कुरैशी, सिमरन नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें