फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैंनीसैंण में जबरन हॉट मिक्स प्लांट स्थापना पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर तहसील की ग्राम पंचायत सांक्रो के नैनीसैंण (बड़कोट) तोक में स्थापित किए जा रहे हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों ने एसडीएम कीर्तिनगर को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने प्लांट न हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चौरास पट्टी के नैनीसैंण में हॉट मिक्स प्लांट लगाया जा रहा है। पांच दिन पूर्व स्थानीय लोगों के विरोध के चलते फिलहाल यहां निर्माण कार्य बंद है, लेकिन ग्रामीणों को अंदेशा है कि प्लांट मालिक अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर काम चालू करवा सकता है। इसलिए स्थानीय लोगों ने ज्येष्ठ उप प्रमुख किरन सिलवाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर के दफ्तर में लिखित सूचना दी। ज्ञापन मेें उन्होंने कहा कि नैनीसैंण में जहां प्लांट स्थापित किया जा रहा है, उसके समीप प्राकृतिक जल स्रोत व सिंचित कृषि भूमि है। उक्त स्रोत से आठ गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। प्लांट चलने से इन पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।
दूसरी ओर मामले में एसडीएम कीर्तिनगर अनुराधा पाल का कहना है कि पूर्व में मुझे मौखिक सूचना मिली थी, जिस पर तहसीलदार को कार्रवाई के लिए कहा गया था। स्थलीय निरीक्षण कर मामले की जांच की जाएगी। ज्ञापन में विमल जोशी, केशव थपलियाल, आरती घिल्डियाल, गोदांबरी देवी, अनिता सिलवाल, खिलपत सिंह, मोहन सिंह व गिरीश घिल्डियाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें