फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ गोरिल कीर्तन मंडली रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरी भौवन प्रबंध समिति की ओर से आयोजित नवरात्रि महोत्सव संपन्न हो गया है। महोत्सव में भजन, कीर्तन, रात्रि जागरण, कन्या पूजन किया गया। वहीं मां वैष्णो देवी मंदिर अछरीखाल में मेला व भंडारा रविवार को होगा।
विज्ञापन

विकास खंड कोट स्थित सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर में नवरात्रि की शुरुआत से ही नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। मां भुवनेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कीर्तन-भजन व रात्रि जागरण सहित अन्य कार्यक्रमों के स्कूली वर्ग में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी प्रथम, राउमावि कोटसाड़ा द्वितीय और जीआईसी कोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला मंगल दल वर्ग में गढ़ गोरिल कीर्तन मंडली पौड़ी प्रथम, झाली-माली कीर्तन मंडली पौड़ी द्वितीय व जय कंडोलिया कीर्तन मंडली ने तृतीय स्थान पाया। वहीं 14 अप्रैल को मां वैष्णो देवी मंदिर अछरीखाल में वार्षिकोत्सव मेला व भंडारा लगेगा। इस अवसर पर सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरी भौवन प्रबंध समिति के सचिव सतीश जुयाल, नवीन जुयाल, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल व दिनेश जुयाल आदि मौजूद थे।

रामलला की निकली भव्य शोभा यात्रा
पौड़ी। भगवान श्रीराम के जन्म पर रामलीला कमेटी पौड़ी ने शहर में रामलला की शोभा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, जो अपर बाजार, धारा रोड, बस अड्डा, लक्ष्मीनारायण मंदिर, माल रोड, एजेंसी चौक, सिविल लाइन होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, रामलीला कमेटी अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल, सचिव राम सिंह व नमन चंदोला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें