पौड़ी। शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी से कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए शनिवार को 729 कर्मचारियों ने परीक्षा दी, जबकि 134 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा एसपी खाली ने कहा कि शिक्षा विभाग में आठ साल बाद चतुर्थ श्रेणी से कनिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। शनिवार को हुई परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कालेज श्रीनगर में 446 में से 390 कर्मचारियों ने परीक्षा दी, जबकि 56 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। वहीं श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में 417 में से 339 कर्मचारियों ने परीक्षा दी। इस केंद्र में 78 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।