फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मानसून सीजन और जिले में घटित आपदाओं को देखते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बगैर उनकी अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक के अलावा अब रोड कटिंग के नए काम भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में 76 स्थानों पर गड्ढे चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि जनपद में अब रोड कटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। केवल जहां पूर्व में कटिंग हुई है, उसे ठीक किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कहा कि बगैर जिलाधिकारी की अनुमति के कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें