फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कार्मिको का हुआ प्रशिक्षण, 163 कार्मिक रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में मतगणना कार्मिकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्मिकों को मतगणना, ई- पोस्टल, बैलेट मतपत्र, उनकी गणना व सावधानियों को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 163 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिन्हें आगामी 20 मई को आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में आवश्यक रुप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी के संस्कृति भवन प्रेक्षागृह व जिला पंचायत सभागार में मतगणना कार्मिकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत करते हुए उप-जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसके बरनवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 23 मई को मतगणना होनी है, मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाए जाने के लिए कार्मिको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डा. बरनवाल ने बताया कि प्री-काउंटिंग के लिए 120 टेबल और काउंटिंग के लिए 88 टेबल बनाई गई हैं। स्केनिंग कार्य सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। मास्टर ट्रेनर एमएम खान ने विस्तार से जानकारी दी। नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस केडी नारायण ने बताया कि कार्यशाला में 737 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था। जिसमें 574 उपस्थित रहे, जबकि 163 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों को 20 मई को आयोजित कार्यशाला में उपस्थित होने का मौका दिया गया है। इस अवसर पर एआरओ पौड़ी योगेश सिंह, डीएस राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवाड़ी, डा. एसके बर्त्वाल, पीके जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें