फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से रुद्रपुर (नैनीताल) में 19 से 23 सितंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा. जगदीश नेगी ने कहा कि जनपद पौड़ी के खिलाड़ियों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि अंडर-15 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय पौड़ी के अक्षत नेगी, इसी विद्यालय के मोहित लिंगवाल, श्रीनगर गढ़वाल के प्रेरित ममगाईं, पौड़ी के शौर्य पंत, डबल में अक्षत नेगी व अनुज जोशी, अंडर-15 बालिका वर्ग में सेंट थॉमस पौड़ी की पीहू नेगी, शांभवी रौथाण, पूजा व शगुन, डबल में शांभवी व शगुन। अंडर-13 बालक वर्ग में श्रीनगर के प्रेरित ममगाईं, सेंट थॉमस पौड़ी के तरुण पंत, इसी स्कूल के मुकुल भंडारी, श्रीनगर के ओम सिंह, डबल में प्रेरित ममगाईं और तरुण पंत, सेंट थॉमस से आदित्य नेगी व श्रीनगर से ओम सिंह, अंडर-10 बालक वर्ग में आदित्य रावत, मानव डोभाल, मृदुल, ओम थपलियाल, अंडर-10 बालिका वर्ग में पीहू नेगी, श्रृष्टि डोभाल, कृतिका व अस्मिता को टीम में शामिल किया गया है, जबकि डबल में अस्मिता और श्रृष्टि डोभाल टीम में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें