पौड़ी। जनता इंटर कालेज परसुण्डाखाल में हंस फाउंडेशन व कल्चरल सेंटर के स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कई गांवों के ग्रामीण स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे।
इंटर कालेज परसुण्डाखाल में आयोजित शिविर में अंबेडकर गांव खाल्यूं, जोशियाणा, रैदुल, आली, गाड का मरगांव, रछूली, सिलेथ, भैसरो, तुंदेडा, भीमली तल्ली, भीमली मल्ली, पालसैण आदि गांवों के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। फिजिशियन डा. विनायक व डा. शाहिल सिद्धिकी ने बताया कि बच्चों में रोगों की अधिकता पाई गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ऊषा मिनारा ने बताया कि महिला संबंधी बीमारियों में कई महिलाओं को दवाई देने के साथ ही उन्हें लगातार ट्रीटमेंट की सलाह दी गई। जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कल्पना आदि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी दीपिका नेगी, प्रशांत जुगरान, मनोज बिष्ट, दिनेश रावत ने दवाईयां दी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मदन मोहन नौडियाल व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अंजू ने स्वास्थ्य टीम का आभार जताया।