फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मंडल दलों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नेहरु युवा केंद्र पौड़ी की ओर से जनपदीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मंडल दलों ने लोक संस्कृति के अनेक रंग बिखेरे। महोत्सव में ग्रामीणों ने शानदार प्रस्तुतियों को तालियों की गड़गड़ाहट से जमकर सराहा।
विज्ञापन

विकास खंड पाबौ के जीआईसी पोखरीखेत में मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख बृहमोहन सिंह बिष्ट ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ की लोक सांस्कृतिक विरासत को ऐसे आयोजनों से संजोए जाने की यह सार्थक पहल है। विशिष्ट अतिथि जिला शासकीय अधिवक्त्ता शिविल केएस रावत ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति की रक्षा के लिए जरूरी हैं कि युवा लोकगीतों के साथ पहाड़ के जीवन को समझे और लोकभाषा के महत्व की गरिमा बनाए रखे। महोत्सव में पाबौ, पौड़ी, खिर्सू तथा कोट के विभिन्न युवा मंडल दलों की टीमों ने लोकगीत व लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा नेगी व संचालन योगंबर पोली ने किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष जदली, प्रधानाचार्य दिनेश रावत, सरोज गुसाई, प्रीती रावत, गीता रावत, सोनाली रावत, इन्दु नेगी, प्रिया गुसांई, महेन्द्र सिंह, दिनेश रावत, गजेन्द्र सिह नेगी, अनिल कपरवान, अंकित सिंह, सुमनलता, कृष्णा, राहुल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


मनोहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें