पौड़ी। विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने चटाई मुक्त अभियान के तहत फर्नीचर वितरित किए। विकास खंड कोट के जीआईसी कोट को विधायक निधि से 50 कुर्सी और 50 मेज वितरित किए गए। विधान सभा क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में विधायक निधि से फर्नीचर का वितरण हो चुका है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक रावत, पूर्व विधायक प्रतिनिधि धर्मवीर नेगी, लक्ष्मण बिष्ट, प्रधानाचार्य अमित काला आदि मौजूद थे।