फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच की मांग पर डटे आंदोलनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। पहले से ही क्रमिक अनशन बैठे देवेंद्र की दूसरे दिन से ही स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। पांच दिन की भूख हड़ताल के बाद जिला अस्पताल में भर्ती यूकेडी जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने अन्न का त्याग किया हुआ हैै। सुबोध पोखरियाल को पुलिस ने शनिवार को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। अस्पताल में भी सुबोध अन्न ग्रहण नहीं कर रहे हैं। डॉक्टर उन्हें ग्लूकोज दे रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, अनशन पर बैठे यूकेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत का अनशन दूूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा जब तक कॉलेज की एसआईटी जांच नहीं हो जाती तब तक वे अनशन जारी रखेंगे। अनशन को यूकेडी राज्य आंदोलनकारी समेत अन्य संगठन समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन

भास्कर बहुगुणा, रमेश राणा, सूरज कुमार, मयूर भट्ट, देवेश उनियाल, कुलदीप कुमार, अजय जॉन, मोहित सिंह, नवीन सिंह, अजय राणा, बलवंत कुमार अनशन में डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें