फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर सूचना के अनुपस्थित 34 डाक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बगैर सूचना के अनुपस्थित चल रहे 34 डाक्टरों की सेवाएं समाप्त होंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस जंगपांगी ने कहा कि इन डाक्टरों को नोटिस जारी कर सेवा में योगदान के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन कुछ डाक्टरों का स्थायी पता गलत होने पर नोटिस वापस आ गया, जबकि कुछ ने उसे रिसीव नहीं किया। सेवा में योगदान न देने वाले इन डाक्टरों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के बेस चिकित्सालय श्रीनगर, बेस चिकित्सालय कोटद्वार, महिला चिकित्सालय पौड़ी सहित विभिन्न अस्पतालों के कई डाक्टर पिछले काफी समय से विभाग को बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी के मुताबिक इसमें जनपद के दूरदराज के अस्पतालों सैंजी, किमसार, चाकीसैंण, बैजरो, पाटीसैंण, कलालघाटी, पाबौ व कोट आदि के भी कई डाक्टर शामिल हैं। इन डाक्टरों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद इनकी ओर से सेवा में योगदान नहीं दिया गया। कुछ डाक्टरों के स्थायी पते तक गलत हैं। सीएमओ ने कहा कि सेवा नियमावली 18 के तहत इनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए महानिदेशक को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें