फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री 15 अक्तूबर को पॉलीटेक्निक का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 15 व 16 अक्तूबर को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। महाराज 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सतपुली तहसील के तोली स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर 3.30 बजे पाबौ ब्लाक के झंगरबौ स्थित प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। 16 अक्तूबर को वह पोखड़ा ब्लाक के राजकीय महाविद्यालय बेदीखाल की शौर्य दीवार का अनावरण एवं छात्र संघ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी दिन वह बीरोंखाल में गढ़वाल मोटर यूजर्स की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह और बीरोंखाल में स्वतंत्रता सेनानी कर्मवीर जयानंद भारती की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें