फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सिंचाई में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के स्थाईकरण में गड़बड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। लघु सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी पदों पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। विभाग ने तमाम कायदों को ताक पर रखकर 17 पदों पर अनियमित नियुक्तियां की हैं। इस मामले का खुलासा विभाग के ही एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ने सूचना अधिकार के जरिए किया है।
लघु सिंचाई विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का चतुर्थ कर्मचारी पद पर अगस्त 2016 में नियमितीकरण किया गया। इसके लिए बकायदा कमेटी गठित की गई। कमेटी में अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई खंड पौड़ी राजवीन रंजन, अधीक्षण अभियंता टिहरी बीके तिवारी व अधिशासी अभियंता टिहरी एके पाठक शामिल रहे। मानक के अनुसार पांच साल विभाग में दैनिक वेतन पर कार्य करने वाले को ही स्थायी नियुक्ति दी जा सकती थी, लेकिन सूची में ऐसे नाम शामिल कर दिए गए, जो विभाग में मात्र दैनिक वेतन भोगी के पद पर कार्य ही नहीं कर रहे थे। इस पर ब्लाक पौड़ी के ग्राम तमलाग निवासी रामेंद्र सिंह ने विभाग से सूचना मांगी। सूचना में जो सामने आया, वह चौंकाने वाला रहा। विभाग ने 17 ऐसे लोगों को नियुक्ति दी, जो विभाग में पहले से कार्य ही नहीं कर पा रहे थे। यही नहीं, एक विभागीय ठेकेदार तक को नियमित कर दिया गया। इस बारे में रामेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा। मांग की कि गड़बड़झाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है और इस पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ये नियुक्तियां उनके कार्यकाल की नहीं हैं। पूर्व अधिकारियों द्वारा की गई हैं। बहरहाल मामला गंभीर है और उच्चाधिकारियों को मामला भेजा जाएगा।
-ई. राजीव, अधीक्षण अभियंता लघु सिंचाई खंड, पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें