फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडागाड में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ज्वाल्पा-पातल मोटर मार्ग पर दुलिंडा गांव के पास ईड़ागाड़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजस्व पुलिस ने सड़ी-गल्ली हालत में शव को बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पौड़ी तहसील के दुलिंडा गांव की महिलाएं घास के लिए जंगल गई थीं। इस बीच उन्होंने ईड़ागाड़ में शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव देखकर मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास लग रही है। शव के सड़ने के कारण काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। राजस्व उपनिरीक्षक भगवान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव करीब तीन माह पुराना प्रतीत हो रहा है। आसपास के ग्रामीणों से भी इस बाबत पूछताछ की गई, लेकिन मृतक के विषय में कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें