श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित योग व उद्यानिकी विभाग में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवि के मुख्य नियंता ने चौरास पुलिस चौकी में उक्त संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।
गढ़वाल विवि के योग व उद्यानिकी विभाग में कुछ दिन पूर्व असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी, जिसकी सूचना संबंधित विभागाध्यक्षों ने कुलपति व कुलसचिव सहित सभी उच्चाधिकारियों को दी थी। जिस पर मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने चौरास पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज की थी। चौरास चौकी इंचार्ज एसआई राकेश चौधरी ने बताया कि मुख्य नियंता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को तलाश लिया जाएगा।