पौड़ी। केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की छात्रा वर्ग की चैंपियनशिप आकृति कठैत और छात्र वर्ग की रविंद्र सिंह के नाम रही। बुधवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि परिसर के निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
कंडोलिया मैदान में आयोजित प्रतियोगिता की बालक वर्ग दस हजार मीटर दौड़ में रविंद्र सिंह ने बाजी मारी। दौड़ में अखिल नेगी दूसरे और राहुल सिंह राणा तीसरे स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में भी रविंद्र प्रथम रहे, जबकि अखिल नेेगी दूसरे और पवन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर बालिका वर्ग में आकृति कठैत प्रथम, ऋतु दूसरे और श्वेता रावत तीसरे स्थान पर रही। आठ सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में रविंद्र पहले, राहुल सिंह राणा दूसरे और दीपक सिंह नेेगी तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में सुमन बिष्ट पहले, सूरज रावत दूसरे और विपिन तीसरे, ऊंची कूद छात्रा वर्ग में आकृति कठैत पहले और अरुणा चमोली दूसरे स्थान पर रही। हेमर थ्रो में संतोष सिंह पहले, विशाल शर्मा दूसरे और ऋषभ नेगी तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद बालक वर्ग में अर्जुन सिंह, पवन सिंह व निखिल कंडारी और लंबी कूद छात्रा वर्ग में अंजली रावत, आकृति कठैत व रश्मि नेेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान क्रीड़ा सचिव प्रो. राजेश डंगवाल, डा. कामिनी पुरोहित, डा. संजय व डा. पंकज कार्की आदि मौजूद थे।