पौड़ी। भारतीय सेवा द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को सेना के पराक्रम की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में प्राचार्य डा. लवनी राजवंशी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्ष 2016 में उड़ी सेक्टर में पाक समर्थित आतंकवादियों के कायरतापूर्ण हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंबताया कि भारतीय सेना ने सुनियोजित तरीके से पीओके में लगभग दो सौ किलोमीटर जाकर आतंकवादियों के कैंप नष्ट किए। इस दौरान भारतीय सेना के कमांडो ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अदम्य साहस का परिचय दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सेना के पराक्रम पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। गोष्ठी में छात्र संघ अध्यक्ष विवेक, हरेंद्र, सुनील, सौरभ व हिमांशु आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डा. एनआर सिंह, डा. जेसी भट्ट, डा. विभोर तोमर, डा. प्रकाश बिष्ट, डा. अर्चना भट्ट, डा. शर्मिला, कमल सिंह, बिरमा व विनीता आदि मौजूद रहे।