पौड़ी। राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड (एनबीए) की पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जीबी पंत इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी का निरीक्षण किया। संस्थान के निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान ने कहा कि टीम संस्थान में शैक्षिक गुणवत्ता और उसकी गतिविधियों के निरीक्षण के लिए पहुंची है। मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से एनबीए के लिए आवेदन किया गया था।
टीम ने संस्थान में संचालित कोर्स एवं उसकी गतिविधियों की जानकारी ली। निदेशक चौहान ने बताया कि 30 सितंबर तक टीम संस्थान में रहेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक टम्टा और पपेंद्र कुमार ने संस्थान में बनी 110 सिस्टम की हाईटैक लैब और स्मार्ट क्लास रूम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब से संस्थान के बच्चों को कंप्यूटर प्रोजेक्ट एवं प्रिंटिंग की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार डा. एचएस भदौरिया, डा. आशीष नेगी व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।