फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग बंद: पौड़ी में आवश्यक वस्तुओं की नहीं हो पायी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग में शिवपुरी के पास सड़क अवरुद्ध होने से रविवार को पौड़ी जिले में आवश्यक सेवाएं बाधित रहीं। उत्तराखंड परिवहन निगम की चडीगढ़-पौड़ी, हरिद्वार-पौड़ी और दिल्ली-पौड़ी सहित कई रूटों पर बस सेवाएं ठप होने से यात्री पूरे दिन परेशान रहे। वहीं जिले में ऋषिकेश और देहरादून से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिले में बारिश से कई मोटर मार्ग बंद हो गए। इसके अलावा ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग शिवपुरी के बाद बंद होने से सुबह साढ़े सात बजे पौड़ी से चंडीगढ़, सुबह साढ़े ग्यारह बजे हरिद्वार से पौड़ी, साढ़े नौ बजे पौड़ी से दिल्ली, देहरादून से पौड़ी, देहरादून से त्रिपालीसैंण एवं देहरादून से बीरोंखाल आदि रूटों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवाएं नहीं चल पाईं। इससे मंडल मुख्यालय में पौड़ी से देहरादून, दिल्ली एवं चंडीगढ़ जाने वाले यात्री पूरे दिन परेशान रहे। इसके अलावा निजी बस सेवाएं भी बाधित रहीं। सुबह दिल्ली की बस का इंतजार कर रही अनीता व भावना ने बताया कि उन्हें जरूरी कार्य से दिल्ली जाना है, लेकिन बस नहीं मिल पा रही है। यातायात व्यवस्था के अलावा जिले में रविवार को सब्जी, फल, दूध आदि की आपूर्ति भी प्रभावित रही। देहरादून व ऋषिकेश से दूध, अखबार व सब्जी आदि नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें