पाबौ। थलीसैंण और पाबौ ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में चाकीसैंण में प्रदर्शन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व विधायक के खिलाफ राजनीतिक भावना से काम किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में चाकीसैंण के अध्यक्ष मंगल सिंह, जसवंत सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश लाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज रावत, दुर्गेश थपलियाल, दौलत लाल, विजय सिंह राणा, दौलत सिंह नेगी, माया राम भट्ट, मनबर सिंह, संदीप रावत, ठाकुर सिंह, शिव सिंह गुसाईं, मातवर सिंह, हरीश रावत, बुद्धि सिंह, धर्म सिंह, दौलत राम पोखरियाल, प्रकाश, संपत सिंह व उमेद सिंह आदि शामिल रहे।