फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों को डीएम ने पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे 72 प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को जिलाधिकारी सुशील कुमार ने खनन, वन व अपराध नियंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व उप निरीक्षकों की पट्टी में बड़ी जिम्मेदारी होती है, इसलिए सभी को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन

जिले के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में राजस्व उप निरीक्षक प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने जायजा लिया। डीएम ने सेवा का अधिकार, मनरेगा, दैवीय आपदा, डिजिटल बैंकिंग, राजस्व पुलिस व्यवस्था, लिंग अनुपात, पर्यटन, स्वच्छ प्रशासन व गांवों में कूड़ा निस्तारण आदि की जानकारी दी। भूमि हस्तांतरण, भूमि की पैमाइश, सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखने, पलायन रोकने में राजस्व विभाग की जिम्मेदारी, किसानों की आय को दोगुनी करने समेत कई तकनीकी जानकारियों से भी दी। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक एमएन कपरवाण, सहायक भूलेख अधिकारी सुरेश चंद्र डबराल, शेखर पंवार, दिनेश सिंह रावत व हेमेंद्र नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें