फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज की वित्तीय अनियमितताओं एवं ईपीएफ घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की प्रक्रिया अमल में लाए जाने के बाद क्षेत्रीय क्रांति मोर्चे के देवेंद्र रावत का अनशन जिलाधिकारी ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह में कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा अनशन आरंभ कर देंगे।
विज्ञापन

जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में वित्तीय अनियमितताओं की जांच को लेकर पांच दिन तक यूकेडी जिलाध्यक्ष ने अनशन के बाद क्षेत्रीय क्रांति मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत अनशन पर बैठ गए। अनशन के पांचवें दिन जिलाधिकारी सुशील कुमार ने आंदोलनकारियों से वार्ता की। वार्ता में जिलाधिकारी ने कालेज की वित्तीय अनियमितताओं की जांच एसआईसी से करवाने को लेकर पत्र जारी किया। कालेज में ईपीएफ कर्मचारियों के खाते में जमा न करवाने को लेकर डीएम ने पीएफ कमिश्नर को प्रबल संस्तुति सहित पत्र भेजा। इसके अलावा कालेज में पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार की नियुक्ति की जांच भी एसआईटी से करवाने को लेकर पत्र भेजा।
जिलाधिकारी से वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता में एसडीएम केएस नेगी, यूकेडी जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल, यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत, भाष्कर बहुुगुणा, धर्मेंद्र कठैत, देवेश उनियाल, रमेश राणा, विपिन रावत, मुरारी लाल नौडियाल, जीतराम पोखरियाल, सहदेव बिष्ट, डा. एनएस नेगी, रेखा नेगी व पंकज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें