श्रीनगर। पांच दिन पूर्व कीर्तिनगर पुल से अलकनंदा नदी में कूद मारने वाले व्यक्ति का शव देवप्रयाग में बरामद हो गया है। मृतक के बेटों ने शव की शिनाख्त कर ली है।
विगत 19 जून को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कीर्तिनगर पुल से ग्राम खांड, धारमंडल (टिहरी) निवासी मुरलीधर काला (55) पुत्र राम प्रसाद काला ने अलकनंदा नदी में कूद मार दी थी। पुलिस ने उसकी तलाश में नदी में अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना के पांच दिन बाद मुरलीधर का शव रामकुंड देवप्रयाग में बरामद हो गया। कोतवाल देवप्रयाग जवाहर लाल ने बताया कि मुरलीधर के बेटों मनोज व संदीप ने शव की शिनाख्त कर ली है।