फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही दो महिलाएं पतियों समेत भाजपा से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही दो महिला प्रत्याशियों को भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उनके पतियों को भी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

श्रीनगर नगर पालिका परिषद के लिए आगामी 8 जुलाई को चुनाव होने हैं। यहां भाजपा ने नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत की पत्नी सरोजनी रावत को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी से टिकट न मिलने पर भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन की पत्नी पूर्णकला जैन निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वहीं कमलेश्वर वार्ड से भी अनीता भारती पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ सभासद का चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पूर्णकला जैन, मोहन लाल जैन, अनीता भारती और पीतांबर भारती को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें